Saturday, February 2, 2008

पद्मश्री जे.एल.नेलसन Padm Shree J. L. Nelson

#
नाम - जॉन मार्टिन नेलसन
पिता - स्‍व.श्री बेन्‍जामिन नेलसन
जन्‍म - 30 जनवरी 1959, जिला बालाघाट
कर्मस्‍थली - छत्‍तीसगढ
शिक्षा - मैट्रिक, आगे अनुभवों के विश्‍वविद्यालय में प्रशिक्षण, अंतर्राष्‍ट्रीय ख्‍याति के शिल्‍पकार
अनुभव - चार दसकों की रोंमांचकारी शिल्‍प यात्रा
पहचान - छत्‍तीसगढ में विशालतम धातु प्रतिमाओं के प्रथम शिल्‍पी । स्‍वदेश एवं प्रदेश से प्रगाढ प्रेम की वजह से मूर्तिशिल्‍प हेतु विदेशों से प्राइज़ आमंत्रण को लगातार ठुकराया । देश एवं प्रदेश में अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर की मूर्तियों का निर्माण ।


खासियत - नीलम उद्यान रायपुर में विश्‍व की प्रथम विशालतम स्‍वामी विवेकानंद एवं डोंगरगढ प्रज्ञागिरि पहाडी पर गौतम बुद्व की विशालतम प्रतिमा का निर्माण । छत्‍तीसगढ में देश के विशालतम अशोक स्‍तंभ के निर्माता । राष्‍ट्रपति द्वारा प्रशंसित एवं विधानसभा परिसर रायपुर में स्‍थापित महात्‍मा गांधी की धातु प्रतिमा के रचयिता । प्रदेश एवं देश के महापुरूषों की प्रतिमाओं के निर्माता, विविधरंगी मूर्तियों के निर्माण में प्रवीणता ।
शौक - चित्रकारी, फोटोग्राफी, गायन एवं मूर्तिकला
संकल्‍प - छत्‍तीसगढ महतारी के कर्ज से मुक्ति का प्रयास
पेशा - समाज एवं राष्‍ट्र सेवा
सम्‍मान - वर्ष 2008 में पद्मश्री से सम्‍मानित, डॉ. खूबचंद बघेल अगासदिया सम्‍मान 2006, अब तक भिन्‍न-भिन्‍न संस्‍थाओं द्वारा शताधिक सम्‍मान#

प्रज्ञागिरि पर तथागत के सृजन का आनंद, आरंभ पर पद्मश्री के अनुभव उन्‍हीं की जुबानी, इसे क्लिक कर पढें ।